एलजीई इंडिया को “टॉप ऑर्गनाइजेशन विद इनोवेटिव एचआर प्रैक्टिसेज” के रूप में किया गया सम्मानित
नई दिल्ली। LG Electronics India को बेंगलुरु में आयोजित 25वें एशिया पैसिफिक एचआरएम कांग्रेस अवार्ड्स 2026 में दो महत्वपूर्ण सम्मान मिले हैं। कंपनी को “टॉप ऑर्गनाइजेशन विद इनोवेटिव एचआर प्रैक्टिसेज” के रूप में सम्मानित किया गया, जबकि कंपनी के चीफ ह्यूमन रिसोर्सेज ऑफिसर (सीएचओ) ज्वा नाम किम को “मोस्ट इम्पैक्टफुल एचआर लीडर अवार्ड” दिया गया।
कंपनी के मुताबिक, यह सम्मान नेतृत्व विकास, संगठनात्मक क्षमता, वर्कप्लेस कल्चर, कर्मचारी अनुभव और टैलेंट डेवलपमेंट के क्षेत्र में किए गए प्रयासों के लिए मिला है। इन पहलों के जरिए कंपनी ने कर्मचारियों को संगठन की दीर्घकालिक विकास रणनीति से जोड़ने पर जोर दिया है।
ज्वा नाम किम ने सम्मान पर कहा कि यह उपलब्धि LG Electronics India के प्रत्येक सदस्य को समर्पित है। उनके अनुसार, कंपनी की HR रणनीति को बिजनेस ट्रांसफॉर्मेशन से जुड़ी पहलों के साथ आगे बढ़ाया जाता है। उन्होंने कहा कि विकास के अगले चरण में लीडरशिप, क्षमताओं, संस्कृति और संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करना जरूरी है, ताकि कर्मचारी और कारोबार साथ-साथ आगे बढ़ सकें।
LG Electronics India की HR पहलों को कंपनी के “मेक इन इंडिया, मेक फॉर इंडिया और मेक इंडिया ग्लोबल” दृष्टिकोण से भी जोड़ा गया है। कंपनी के अनुसार, भारत को मैन्युफैक्चरिंग, इनोवेशन और एक्सपोर्ट के वैश्विक केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में कर्मचारियों और संगठनात्मक क्षमता की अहम भूमिका है।
कंपनी ने बताया कि हालिया सम्मान उसके HR क्षेत्र में मिले अन्य पुरस्कारों की कड़ी को भी आगे बढ़ाता है। LG Electronics India को 2024 और 2025 में लगातार दो वर्षों तक ग्रेट प्लेस टू वर्क प्रमाणित किया गया। इसके अलावा वर्ल्ड एचआरडी कांग्रेस से कंपनी को नेशनल बेस्ट एम्प्लॉयर ब्रांड अवार्ड 2026 भी प्राप्त हुआ है।
ज्वा नाम किम को इससे पहले हाई-परफॉर्मिंग और पीपल-सेंट्रिक संगठन तैयार करने में योगदान के लिए टॉप एचआर आइकॉनिक लीडर अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। वहीं, इस साल की शुरुआत में कंपनी को लर्निंग और वर्कफोर्स कैपेबिलिटी में निवेश के लिए एचआर एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ओर से मोस्ट इनोवेटिव एलएंडडी प्रोग्राम अवार्ड 2026 और एचआर डिस्टिंक्शन डायमंड सम्मान भी मिला था।
कंपनी के अनुसार, लगातार मिल रही ये मान्यताएं एक ऐसे कार्यस्थल को विकसित करने की उसकी दीर्घकालिक कोशिशों को दर्शाती हैं, जहां इनोवेशन, कर्मचारी विकास, नेतृत्व और संगठनात्मक क्षमता को बिजनेस ग्रोथ से जोड़ा जाता है। LG Electronics India ने अपने HR फोकस में एक इंक्लूसिव, एजाइल और हाई-परफॉर्मिंग वर्कप्लेस बनाने को प्रमुखता दी है।