एलएचवी एएनएम का धरना चौथे दिन भी रहा जारी
बूंदी। शहर के हायर सेकेंडरी स्कूल के बाहर चल रहा एलएचवी एएनएम का धरना गुरुवार को चौथे दिन भी जारी रहा। जिला अध्यक्ष सोनाली गुप्ता ने बताया कि धरने पर राज्य सरकार को सद्बुद्धि देने के लिए सद्बुद्धि यज्ञ का आयोजन किया गया। सभी महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने यज्ञ में आहुतियां दी। सद्बुद्धि यज्ञ विधिवत मंत्रोच्चार के साथ किया गया। जिला अध्यक्ष गुप्ता ने बताया कि राज्य सरकार के मुख्यमंत्री सहित मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों को सद्बुद्धि देने के उद्देश्य से सद्बुद्धि यज्ञ किया गया है ,ताकि राज्य सरकार को सद्बुद्धि आए और महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की मांगे पूरी करें। उन्होंने बताया कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं हो जाती तब तक यह धरना निरंतर जारी रहेगा। इस मौके पर जिला महामंत्री शबनम आरा,अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ संरक्षक पुरुषोत्तम लाल पारीक , जिला अध्यक्ष सत्यवान शर्मा , संरक्षक कमला सेन , वर्षा शर्मा , राजन बाला , रेशमा , गिरजेश हाड़ा , हेमलता वर्मा,इंद्रा, विजयलक्ष्मी, मलकित, सुनीता महावर, भगवती, संगीता झाला, सुमित्रा सैनी, मंजु सेन, मंजू स्वामी, विष्णु शर्मा, कमलेश कौशल्या , नीमा, ममता सक्सेना, राधा, विजय सोनी , निर्मला मीणा, पोन्नम्मा, उर्मिला, आशा मीणा , उषा सोनी, निर्मला नामा, सलमा बानो सहित महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता मौजूद रही।