Dark Mode
मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस निलंबित

मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस निलंबित

चूरू। सहायक औषधि नियंत्रक एवं अनुज्ञापन अधिकारी अनूप रावत ने विभिन्न अनियमितताओं पर जिले के विभिन्न मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस सात दिनों के लिए निलंबित किए हैं।

विभिन्न आदेशों के अनुसार, राजगढ़ के रवि मेडिकल स्टोर, मलसीसर के गरिमा मेडिकोज एंड जनरल स्टोर, राजलदेसर के बालाजी मेडिकल एंड जनरल स्टोर, बीदासर के गणपति मेडिकल स्टोर, मालसर के भवानी मेडिकल, भाड़ंग के मेहरड़ा मेडिकोज, कातर छोटी के खटोड़ मेडिकल एंड जनरल स्टोर के लाइसेंस 10 नवंबर से 16 नवंबर (दोनों दिवस शामिल) तक के लिए निलंबित किए गए हैं। इस दौरान वे किसी भी प्रकार की औषधि का क्रय-विक्रय नहीं कर सकेंगे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!