आज लगाए जाएंगे जीवनरक्षक टीके
सीकर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से गुरुवार को मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस मनाया जाएगा और गर्भवती महिलाओं और बच्चों को बीमारियों से बचाव के टीके लगाए जाएंगे। स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्रों पर जीवनरक्षक टीके लगाए जाएंगे। डॉ निर्मल सिंह ने बताया कि विभाग द्वारा माह के प्रत्येक गुरूवार को एमसीएचएन दिवस पर गर्भवती महिलाओं को पोषण व मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य की जानकारी दी जाती है। चिकित्सा संस्थानों पर गर्भवती महिलाओं की हिमोग्लोबिन, एचआईवी, सिफलिस, ब्लड प्रेशर, हृदय स्पंदन व प्रसव से संबंधित जटिलताओं की जांच जाएगी। साथ ही गर्भवती महिला के शरीर में कैल्शियम व खून की कमी नहीं आए, इसके लिए आईएफए, कैल्शियम और अन्य आवश्यक दवाइयां दी जाएगी। डॉ छोटेलाल ने बताया कि गर्भवती महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का दुगुना ध्यान रखना चाहिए और समय समय पर स्वास्थ्य की जांच तथा टीके लगवाने चाहिए। दिन में कम से कम तीन बार भोजन करना चाहिए और प्रसव सरकारी अस्पताल में ही करवाना चाहिए। उन्होंने बताया कि गुरूवार को बच्चों को पीलियो, टीबी, हैपेटाइटिस बी, गलघोंटू, काली खांसी, निमोनिया, टिटनेस, मेनिन जाइटिस खसरा आदि रोगों से बचाव के लिए टीके लगाए जाएंगे और उनको गर्भवती महिलाओं को प्रसवपूर्व देखभाल के बारे में जानकारी दी जाएगी।