Dark Mode
कन्हैयालाल हत्याकांड की तरह नीरज उधवानी के परिवार को मिले मुआवजा: गहलोत

कन्हैयालाल हत्याकांड की तरह नीरज उधवानी के परिवार को मिले मुआवजा: गहलोत

जयपुर। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में जयपुर के नीरज उधवानी की मौत पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने राज्य सरकार से मांग की है कि उधवानी के परिवार को भी उसी तरह का मुआवजा दिया जाए, जैसा उनकी सरकार ने उदयपुर में कन्हैयालाल साहू हत्याकांड के पीड़ित परिवार को दिया था।गहलोत ने कहा कि उनकी सरकार के समय उदयपुर में आतंकी वारदात में कन्हैयालाल साहू की हत्या की गई थी। उस घटना के पीड़ित परिवार को संबल देने के लिए उनकी सरकार ने 50 लाख रुपये का मुआवजा और उनके दोनों बेटों को सरकारी नौकरी दी थी।


उन्होंने राज्य सरकार से आग्रह किया कि पहलगाम में जान गंवाने वाले नीरज उधवानी के परिजनों को भी कम से कम इसी प्रकार का पैकेज दिया जाए, जिससे उन पर आश्रित उनकी पत्नी को सहारा मिल सके। पूर्व मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार और अन्य राज्य सरकारों से भी अपील की कि वे पीड़ित परिवारों के लिए ऐसी पहल करें।उन्होंने कहा कि आतंकी हमलों में अपनों को खोने वाले परिवारों को आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत करना सरकार की जिम्मेदारी है। गहलोत ने कहा कि कन्हैयालाल साहू हत्याकांड के समय उनकी सरकार ने पीड़ित परिवार को त्वरित न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया था।उन्होंने कहा कि इसी तरह, नीरज उधवानी के परिवार को भी न्याय मिलना चाहिए और उन्हें उचित मुआवजा मिलना चाहिए। उन्होंने इस दुखद घटना में उधवानी के परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और उन्हें ढांढस बंधाया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!