Dark Mode
लॉयन्स क्लब कुचामन फोर्ट एप्रिसिएशन अवार्ड से सम्मानित

लॉयन्स क्लब कुचामन फोर्ट एप्रिसिएशन अवार्ड से सम्मानित

कुचामन सिटी. लॉयन्स क्लब कुचामन फोर्ट द्वारा पीड़ित मानव सेवार्थ अनवरत किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों के लिए क्लब पदाधिकारियों को राजस्थान, एमपी एवं छत्तीसगढ़ राज्यों के लॉयन्स क्लब मल्टीपल 3233 के चेयरपर्सन लॉयन संजय भंडारी द्वारा एप्रिसिएशन अवार्ड से नवाजा गया। जोधपुर में आयोजित कार्यक्रम में मल्टीपल चेयरपर्सन लॉयन संजय भंडारी, पूर्व मल्टीपल चेयरपर्सन लॉयन अरविंद चतुर, लॉयन अविनाश शर्मा, पूर्व प्रान्तपाल लॉयन सुशीला बोहरा, लॉयन सुखराज मेहता, लॉयन डॉ डी एस चौधरी, लॉयन आर के ओझा ने लॉयन्स क्लब कुचामन फोर्ट के कार्यों की सराहना करते हुए क्लब अध्यक्ष लॉयन द्वारकाप्रसाद कुमावत, संस्थापक अध्यक्ष लॉयन राम काबरा, संरक्षक लॉयन पवन जैन को एप्रिसिएशन अवार्ड प्रदान कर सम्मानित किया।
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!