विभिन्न प्रकरणों में जब्त शराब एवम अन्य सामान का निस्तारण किया गया
फलोदी। जिले में मालखाना निस्तारण अभियान वर्ष 2023 के दौरान न्यायालय से फैसलासुदा मालखाना आईटमो के निस्तारण किया गया। जिला पुलिस अधीक्षक फलौदी हनुमान प्रसाद ने बताया कि निस्तारण प्रक्रिया मे पुलिस थाना मतोड़ा में वर्ष 2020-2021 के 11 आबकारी अधिनियम के प्रकरणो में जब्त सुदा अवधि पार शराब - देषी सादा व ढोला मारू शराब के 14 कार्टून में कुल 672 पव्वे, 8 कार्टून बीयर, 11 ड्राईजिन अंग्रेजी शराब के पव्वो का निस्तारण जिला आबकारी अधिकारी जोधपुर के आदेषानुसार गठित टीम प्रभारी विक्रम विष्नोई निरीक्षक आबकारी वृत फलोदी, के द्वारा थाना स्टाफ अचलाराम उ.नि. थानाधिकारी मतोड़ा, घनष्याम प्रजापत कनिष्ठ सहायक वृत फलोदी, गिरधारीसिंह हैड कानि, प्रभारी मालखाना पुलिस थाना मतोड़ा की उपस्थित में थाना परिसर मतोड़ा में उक्त जब्त शराब कि कांच बोतल को नष्ट कर प्लास्टिक पव्वो को आग लगाकर जमीदोज कर नष्ट किया गया।