Dark Mode
सूचना केन्द्र में सज रही मेवाड़ की साहित्य गैलेरी

सूचना केन्द्र में सज रही मेवाड़ की साहित्य गैलेरी

ख्यातनाम रंगकर्मी डॉ. लईक हुसैन ने भेंट की पुस्तकें


उदयपुर । मेवाड़ के साहित्यकारों द्वारा सृजित सर्जनाओं से स्थानीय युवा पाठकों व पत्रकारों को लाभांवित कराने के उद्देश्य से उदयपुर के सूचना केन्द्र में बनाई जा रही मेवाड़ के साहित्यकारों की साहित्य गैलेरी सज रही है। मेवाड़ के साहित्यकारों द्वारा लगातार इस मुहिम को समर्थन दिया जा रहा है और पुस्तकें भेंट की जा रही है। मंगलवार को ख्यातनाम रंगकर्मी, नाट्य निर्देशक एवं भारतीय लोक कला मंडल के निदेशक डॉ. लईक हुसैन ने सूचना केन्द्र के संयुक्त निदेशक डॉ. कमलेश शर्मा को अपनी स्वयं की पुस्तकें, लोक कला मंडल की अर्द्धवार्षिक पत्रिका रंगायन की प्रतियां और कुछ अन्य रचनाओं को भेंट किया और इसे पाठकों के हित में उपयोग का आह्वान किया। डॉ. लईक हुसैन ने सूचना केन्द्र द्वारा प्रबुद्ध पाठकों के हितार्थ किए जा रहे साहित्यकारों की सर्जनाओं के संकलन के लिए शुभकामनाएं दी और अन्य साहित्यकारों को भी इसमें सहयोग का आह्वान किया। डॉ. शर्मा ने बताया कि मेवाड़ के एतिहासिक परिपेक्ष्य, कला-साहित्य और संस्कृति पर आधारित इस साहित्य रचनाओं से यहां के पाठकों को उपयोगी शोधपरक संदर्भ सामग्री प्राप्त हो सकेगी।  

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!