Dark Mode
स्थानीय पुलिस प्रशासन ने ली जिला कारागृह की तलाशी

स्थानीय पुलिस प्रशासन ने ली जिला कारागृह की तलाशी

भीलवाड़ा। स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा जिला कारागृह भीलवाडा की मंगलवार को प्रातः 11ः15 बजे से अपरान्ह् 12ः05 पीएम तक सघन तलाशी ली गई। इस दौरान उपखण्ड मजिस्ट्रेट भीलवाडा दिव्यराज सिंह चुण्डावत के नेतृत्व में आर०पी०एस० सीओ सिटी भीलवाडा मनीष बड़गुर्जर, पुलिस थाना भीमगंज से गजेन्द्र सिंह राठौड, पुलिस थाना कोतवाली भीलवाडा से गजेन्द्र सिंह नरुका, पुलिस थाना प्रतापनगर भीलवाडा से सूरजीत सिंह ठोलिया एवं जिला कारागृह भीलवाड़ा अधीक्षक भैरुसिंह व उप कारापाल हीरालाल जिला कारागृह भीलवाड़ा की मौजूदगी व निर्देशन में पुलिस जाब्ता द्वारा जिला कारागृह भीलवाडा की सघन तलाशी ली गई। तलाशी में किसी भी प्रकार की निषिद्ध सामग्री/वस्तु बरामद नही हुई।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!