Dark Mode
लोकपाल सुखदेव यादव ने ग्राम पंचायत पांतली में महंगाई राहत कैम्प का किया अवलोकन

लोकपाल सुखदेव यादव ने ग्राम पंचायत पांतली में महंगाई राहत कैम्प का किया अवलोकन

 

डूंगरपुर। जिला लोकपाल व सामाजिक अंकेक्षण पर्यवेक्षक सुखदेव यादव ने मंगलवार को पंचायत समिति दोवड़ा की ग्राम पंचायत पांतली में महंगाई राहत कैम्प का अवलोकन किया और मनरेगा श्रमिको से मुलाकात कर कहा कि मनरेगा योजना में 100 दिन रोजगार की गारंटी के बाद अतिरिक्त 25 दिन रोजगार ओर दिव्यांग व्यक्ति को 100 दिन के बाद अतिरिक्त 100 दिन का रोजगार मिलता है जिसका लाभ सभी जॉबकार्डधारी व्यक्ति को आवश्यक रूप से लेना चाहिए। लोकपाल यादव ने सरकार द्वारा दी जाने वाली विभिन्न जनकल्याणकारी योजना जैसे 100 यूनिट निशुल्क बिजली ओर कृषि उपभोक्ता को 2000 हजार यूनिट फ्री,राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में निशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट,मनरेगा में 125 दिन रोजगार की गारंटी,कामधेनु पशु बीमा योजना,500 रुपये में रसोई गैस,मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य व दुर्घटना बीमा ,1000 रुपया पेंशन आदि के गारंटी कार्ड मनरेगा श्रमिको को वितरित किये । लोकपाल व सामाजिक अंकेक्षण पर्यवेक्षक यादव ने ग्राम पंचायत देवसोमनाथ, धावड़ी,दामडी,भोजातो का ओडा में चल रहे सामाजिक अंकेक्षण के कार्य भी निरीक्षण किया ओर टीम के साथ संवाद कर पूरी तरह पारदर्शिता के साथ सामाजिक अंकेक्षण करने के निर्देश दिए और 26 जून को आयोजित होने वाली सामाजिक अंकेक्षण ग्राम सभा मे अधिक से जनभागीदारी सुनिश्चित करने और ग्राम सभा का व्यापक प्रचार-प्रचार कर सफल बनाने के निर्देश दिए। यादव ने मनरेगा से जुड़े श्रमिकों से अपील की है कि मनरेगा योजना को लेकर किसी भी प्रकार की शिकायत होने पर वे डूंगरपुर मुख्यालय पर संपर्क कर सकते है।लोकपाल ने ग्राम पंचायतो में नरेगा विकास कार्यो की भौतिक प्रगति,उपयोगिता एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण व अपूर्ण एवं अप्रारम्भ कार्यो की स्तिथि की जानकारी ली ओर ग्राम पंचायत में वार्षिक कार्य योजना,रोजगार मांग,रोजगार उपलब्ध कराना,जॉबकार्ड सत्यापन अपडेट कराना, नरेगा योजना के क्रियान्वयन से सम्बंधित निर्धारित रजिस्टरों का संधारण आदि देखा।सहायक विकास अधिकारी परेश चौबीसा,मंगलेश सोमपुरा,प्रकाश अहारी,डॉ संदीप रमण, सरपंच राजेश परमार,बीआरपी भानेश्वर परमार,मुकेश रोत, सरपंच,उपसरपंच,कनिष्ठ तकनीकी सहायक,ग्राम विकास अधिकारी,वार्ड पंच, मेट व नरेगा श्रमिक सहित ग्रामीण मौजूद थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!