महंगाई राहत कैंप के शुभारंभ के बाद लगी लम्बी कतारें
सोजत। राज्य सरकार के महंगाई राहत कैंप का विधिवत शुभारंभ के बाद दूसरे दिन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए लम्बी कतारें लगी देखी गई। इससे पहले चेयरमैन मंजू जुगलकिशोर निकुम और अधिशासी अधिकारी भंवरलाल पटेल, भामाशाह समाजसेवी जुगल किशोर निकुम सहित स्थानीय पार्षदों की उपस्थिति में विधिवत रूप से फीता काटकर कैंप का शुभारंभ किया गया। नगरपालिका में नियमित रूप से लोगों का फ्लैगशिप योजनाओं के लाभ के लिए पंजीयन किया जा रहा है । कैंप स्थल पर नागरिकों के लिए तेज गर्मी से बचाव के लिए ठंडे पानी और छायादार टेंट की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। अधिशासी अधिकारी पटेल ने बताया कि तेज गर्मी को देखते हुए कैंप में लोगों को हाथों हाथ ही रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र दिए जा रहे है। शिविर के दौरान लेखाकार जगदीशलाल सोलंकी, पार्षद नियामत अली, नगरपालिका के हितेश सोनी वरिष्ठ सहायक, विष्णु गुर्जर कनिष्ठ अभियंता देवेन्द्र सहायक राजस्व निरीक्षक अर्जुन सेन, जमादार मदनलाल, साबिर खान, सद्दाम हुसैन सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।