राम कथा में मनाया भगवान राम का जन्मोत्सव
गंगापुर. बजरंग कीर्तन सांस्कृतिक कला मण्डल के तत्वाधान में आयोजित रामकथा में आज भगवान श्री राम का जन्मोत्सव मनाया गया । कथा पंडाल में भगवान राम जन्म पर मिठाई बांटी गई । पुरुष व महिलाएं द्वारा नृत्य कर जन्मोत्सव मनाया । मण्डल सदस्य मदनलाल तेली ने बताया कि मण्डल द्वारा प्रतिदिन प्रातः 8 बजे से 12 बजे तक यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है । 25 मार्च से साँय 8बजे से पंडित आनंद कृष्ण शास्त्री के मुखारबिंद से नानी बाई मायरा का वाचन किया जायेगा।