Dark Mode
बाढ़ प्रभावित से तखतगढ़ में करोड़ों का हुआ नुकसान: 

बाढ़ प्रभावित से तखतगढ़ में करोड़ों का हुआ नुकसान: 

 

पूर्व प्रधान मेवाड़ा ने मुख्यमंत्री से  मुलाकात कर पीड़ितों को मुआवजा दिलाने की मांग की

 
सुमेरपुर। बियरजॉय चक्रवार्ती तूफान आकर तो चला गया,परंतु पीछे तबाही की वो तस्वीरें छोड़ गया जिसे देखकर हर किसी के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। सबसे ज्यादा और अति से अतिभारी 
सुमेरपुर शहर समेत आसपास ग्रामीण क्षेत्रों व कस्बो में उलट-पुलट कर क्षेत्रवासियों को भारी नुकसान पहुंचा कर अपने गंतव्य स्थान पर विश्राम लिया और आमजन ने थोड़ी राहत की सांस ली। कुछ दिन पूर्व मानसून से पहले जून महीने में चक्रवर्ती ने क्षेत्र में वो हालात कर दिये कि  बाढ़ जैसी स्थिति बन गई। जब  शहर की गलियों ,घरों में पानी भरा होगा, उस दौरान क्या हाल हुए होगे इन लोगों के जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती। चक्रवर्ती तूफान इतना बेपरवाह हुआ कि चारों तरफ  तबाही मच गई। सुमेरपुर उपखंड क्षेत्र के तखतगढ़ शहर की तबाही कहर का तांडव शहर वासियों के लिए बड़ी-बड़ी निशानी जाते वक्त छोड़ गया। 2 दिन तक हुई भारी बारिश के दौरान शहर का जायजा लेने पहुंचे उच्च अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, नेताओं ने डूब क्षेत्र में जाकर उन शहरवासियों , व्यापारीयों से बात की तो कोई भावुक होकर, तो कोई आक्रोशित भाषा में अपनी दास्तान सुनाते हुए दुख व्यक्त किया। भयानक त्रासदी के  हालातों को लेकर  जायजा लेने पहुंचे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पाली जिले के बाढ़ क्षेत्र का हवाई दौरा किया और पीड़ित लोगों से हालात जाने। मुख्यमंत्री के दौरे पर सुमेरपुर के जनप्रतिनिधियों ने  अलग-अलग मिले और मुआवजा दिलाने की मांग की।उपखंड क्षेत्र में अतिवृष्टि से हुए नुकसान को लेकर पूर्व प्रधान हरिशंकर मेवाड़ा जिला परिषद सदस्य ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर बाढ़ की जानकारी दी। मेवाड़ा में बताया कि सबसे ज्यादा बाढ़ प्रभावित क्षेत्र तखतगढ़ में करोड़ों का नुकसान हुआ है जिसमें व्यापारियों की दुकानों,कच्ची बस्तियों,किसानों के खेतों में हुए नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी और उचित मुआवजे की मांग की। जिस पर मुख्यमंत्री ने पीड़ितों को जल्द से जल्द मुआवजा दिलाने हेतु आश्वस्त किया। जनप्रतिनिधियों की मांग पर मुख्यमंत्री ने पीड़ितों को मुआवजा दिलाने की कार्रवाई जल्द से जल्द की जाएगी। इस मौके पर पूर्व प्रधान मेवाड़ा के साथ किसान यूनियन के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सत्य प्रकाश कुमावत, डीएमएफटी सदस्य सुमेर सिंह मनवार, डीसीसीबी चेयरमैन करण सिंह मेड़तिया, सरपंच सदन सोलंकी नेतरा,सरपंच प्रवीण मीणा की खिवांदी, अल्केश परिहार आदि मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन- मुख्यमंत्री को जानकारी देते हुए पूर्व प्रधान हरिशंकर मेवाड़ा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!