तेज अंधड़ से विधुत विभाग को लाखो का नुक्सान
सूरजगढ़। सूरजगढ़ उपखंड मुख्यालय समेत इसके ग्रामीण क्षेत्रो रविवार को येलो एलर्ट देखने को मिला। दोपहर बाद आये तेज अंधड़ से जहां आमजन को परेशानी उठानी पड़ी है तो वहीं विधुत विभाग को अंधड़ से लाखों रुपयों का आर्थिक नुक्सान झेलना पड़ा है। विधुत विभाग के अधिकारियो से मिली जानकारी के मुताबिक अंधड़ से कई गांवो में विधुत पोल और ट्रांसफार्मर टूटकर गिरने से विभाग को काफी आर्थिक नुक्सान उठाना पड़ा है। विधुत पोल व ट्रांसफार्मर टूटने से विधुत सप्लाई भी बाधित हुई है। विधुत विभाग कर्मचारी लाइनों को दुरुस्त कर सप्लाई सुचारु कर रहे है।