Dark Mode
कृषक उपहार योजना अन्तर्गत निकाली लॉटरी

कृषक उपहार योजना अन्तर्गत निकाली लॉटरी

चूरू। सुजानगढ़ कृषि उपज मण्डी समिति में कृषक उपहार योजना, 2024 अन्तर्गत 01 जुलाई, 2024 से 31 दिसंबर, 2024 तक जारी सेल बिल के 10914 कूपन एवं ई-पेमेंट के 230 कूपनों पर लॉटरी द्वारा पुरस्कार निकाले गए। मंडी सचिव सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि लॉटरी द्वारा पुरस्कार सुजानगढ़ मण्डी समिति अध्यक्ष व एसडीएम ओमप्रकाश वर्मा, संबंधित मण्डी समिति सचिव सुरेन्द्र कुमार एवं कृषि उपज मण्डी समिति, चूरू संयुक्त निदेशक प्रतिनिधि विशाल चौधरी की तीन सदस्यीय समिति द्वारा निकाले गए।

उन्होंने बताया कि गेटपास की विक्रय पर्चियों पर जारी कूपनों पर प्रथम पुरस्कार अशोक कुमार मूंड, द्वितीय पुरस्कार भगवानाराम, तृतीय पुरस्कार मदनाराम तथा ई-पेमेन्ट की विक्रय पर्चियों पर जारी कूपनों पर प्रथम पुरस्कार सीमा देवी, द्वितीय पुरस्कार राजेन्द्र कुमार व तृतीय पुरस्कार खेमाराम के नाम निकाले गए। उन्होंने बताया कि दोनों श्रेणियों में प्रथम पुरस्कार में 25 हजार रुपए, द्वितीय पुरस्कार में 15 हजार रुपए व तृतीय पुरस्कार में 10 हजार रुपए की राशि दी जाएगी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!