राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर में योग के प्रति किया जागरूक
सरवाड़। कस्बे के राजकीय कन्या महाविद्यालय में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के तहत तीसरे दिन सोमवार को प्रभात फेरी निकाली गई। इस दौरान महाविद्यालय में स्वयं सेविकाओं ने योग एवं शारीरिक व्यायाम किया। डॉ गजेंद्र मोहन ने स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को लेकर छात्राओं का मार्गदर्शन किया साथ ही व्यक्तित्व एवं चरित्र निर्माण पर व्याख्यान दिया। डॉ बीएल जाट ने स्वयं सेविकाओं को इंडोर एवं आउटडोर प्लांटेशन के बारे में जानकारी दी। शिविर में छात्राओं ने महाविद्यालय में पौधों में खाद एवं पानी देकर श्रमदान किया।