सड़क सुरक्षा जागरूकता सयुक्त अभियान चलाकर लोगों को किया जागरूक
बस्सी कानोता से नानगराम शर्मा आगरा रोड कानोता थाना क्षेत्र में वह बस्सी में मेरा युवा भारत संगठन व युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत नेहरू युवा केंद्र जयपुर राज्य निदेशक महेंद्र सिंह सिसोदिया सानिध्य में व लेखाकर प्रहलाद सैनी के नेतृत्व में युवा मंडल के सदस्यों द्वारा वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी। इस अभियान में सहयोग के तौर पर नेहरू युवा केंद्र के साथ राष्ट्रीय सेवा योजना, राजस्थान युवा बोर्ड व राजस्थान यातायात पुलिस के साथ मिलकर अभियान में नेहरू युवा केंद्र जयपुर ब्लॉक के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि कानोता व रामसर पालावाला एवं बस्सी के युवा मंडल के सदस्यों ने सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया व वाहन चालकों को जागरूक किया। इस अभियान में तुंगा ब्लॉक के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक सुनील, दिनेश शर्मा मनीष योगी मोनु शर्मा आशीष शर्मा विकास नानग राम शर्मा सहित अन्य साथी उपस्थित रहे।