Dark Mode
मतदान के लिए मतदाताओं को किया जागरूक

मतदान के लिए मतदाताओं को किया जागरूक

झालावाड़। लोकसभा आम चुनाव 2024 में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से स्वीप अभियान के तहत शुक्रवार को पंचायत समिति मनोहरथाना के ग्राम पीपलिया व खुरी में श्रमिको को मतदान का महत्व बताया तथा मतदाता शपथ दिलाई गई।

 

कनिष्ठ तकनीकी सहायक बृजेश कुमार गौतम ने श्रमिकों को शत-प्रतिशत मतदान हेतु प्रेरित किया। इसके अतिरिक्त स्वीप अभियान के तहत राजकीय महाविद्यालय मनोहरथाना मे प्राचार्य बृजमोहन ने छात्र-छात्राओं को शत-प्रतिशत मतदान हेतु मतदाता शपथ दिलाई एवं युवाओं की लोकतंत्र में भूमिका पर प्रकाश डाला।

 


वहीं लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित कराने हेतु ग्राम पंचायत जावर मंे महिला एवं बाल विकास विभाग, राजीविका एवं ग्राम पंचायत की संयुक्त बैठक आयोजित की गई।

 

जिसमें महिला जागृति समूह को घर-घर जाकर सर्वे करने एवं मतदाताओं को मतदान हेतु जागरूक करने के निर्देश दिये गये। साथ ही लोकसभा चुनाव में महिला मतदान बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। इस अवसर पर प्रगति प्रसार अधिकारी विजय कुमार मीना, ग्राम विकास अधिकारी गोपाल लाल पारेता, बीपीएम विनोद बैरवा, महिला पर्यवेक्षक मोनिका टेलर, नरेन्द्र कुमार शर्मा उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!