रंगोली बनाकर मतदाताओं को मतदान के प्रति किया जागरूक
फतेहपुर शेखावाटी। आज मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत डॉक्टर दलिप सिंह कुल्हरी, खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी के सानिध्य में राजकीय नेवटिया बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, फतेहपुर में रंगोली बनाकर मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया।डॉ. दलिप सिंह कुल्हरी ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव 2023 में शत-प्रतिषत अधिकाधिक मतदान हेतु प्रेरित किया गया। सहायक स्वीप प्रभारी श्री धन्नाराम मीणा ने बताया कि 1 अक्टूबर 2023 को जिन युवाओं की आयु 18 वर्ष पूर्ण होने जा रही है उनका नाम मतदाता सूची में जुङवाने हेतु प्रेरित किया तथा मोतीराम महिचा स्काउट कैम्प चीफ ने बताया कि मतदाता सूची में नवीन नाम जुङवाने हेतु फॉर्म न. 06 का प्रयोग, मतदाता सूची में नाम हटाने हेतु फॉर्म न. 07 का प्रयोग तथा नाम व पता परिवर्तन के लिये फॉर्म न. 08 का प्रयोग करना चाहिए तथा वोटर हेल्प लाईन एप से मतदाताओं के नाम, आधार नम्बर व पता संषोधन की प्रक्रिया भी बताई गई। इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्रीमती रीता, योगेष पाराषर, दिनेष बियाला वार्ड पार्षद, गोपीराम सर्राफ, अखतर हुसैन, सुरेष जाखङ, कमल जैन, अनवर अली, बीरबल चिराणियां, राकेष गुर्जर रमेष भोजक, किषोर जती, श्रीमती मुन्नी शर्मा, श्रीमती परमेष्वरी देवी, सरीता चौधरी, ममता, सुमन, ओमप्रकाष, राकेष व बनवारीलाल नेहरा सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। राजीव गांधी ग्रामीण व शहरी ओलम्पिक खेल 2023 के अन्तर्गत आजाद स्कूल खेल मैदान में उपस्थित खिलाङियों को मोतीराम महिचा द्वारा शत-प्रतिषत मतदान व मतदाता सूची में नवीन पंजीयन हेतु प्रेरित किया गया। इस अवसर पर मोहम्मद रफीक, रोहित व शषि तंवर सहित कई खिलाङी व कार्मिक उपस्थित थे।