Dark Mode
मधुबन पब्लिक स्कूल का हुआ शुभारम्भ

मधुबन पब्लिक स्कूल का हुआ शुभारम्भ

                          हर वर्ष 50 विद्यार्थियों को RTE के तहत निःशुल्क शिक्षा हेतु प्रवेश
बाड़मेर. शहर में अंग्रेजी मीडियम स्कूल की श्रृंखला एसजी किड्स के एक और अंग्रेजी माध्यम मधुबन पब्लिक स्कूल का दानजी की होदी स्थित विश्वकर्मा कॉलोनी में भाजपा जिलाध्यक्ष स्वरूप सिंह खारा, चौहटन प्रधान रूपाराम सारण, भारत विकास परिषद अध्यक्ष किशोर शर्मा, प्रधानाचार्य कमलसिंह रानीगांव, भाजपा युवा नेता दीपक कड़वासरा, टीम बाड़मेर अध्यक्ष सुरेश जाटोल ने फीता काटकर शुभारंभ किया। वहीं सभी अतिथियों द्वारा स्कूल का अवलोकन करते हुए स्कूल में बच्चों को शिक्षा को लेकर की गई व्यवस्थाओं को बेहतरीन बताया और स्कूल में हर वर्ष RTE के तहत निःशुल्क 50 सीटों के प्रवेश के लिए बधाई दी। श्री गणेश विद्या मंदिर उमावि निदेशक डॉ आनंद जे थोरी, जी वी एम स्कूल प्रधानाचार्य जितेंद्र रियार, मधुबन पब्लिक स्कूल प्रधानाचार्य चंद्रभान प्रजापत, एसजी किड्स निदेशक सरिता चौधरी ने आए सभी अतिथियों और गणमान्य लोगों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर रामकिशोर जांगिड़, जितेंद्र जांगिड़, चंचल सुथार, निर्मला प्रजापत, इंद्राराम भादू, पौरवी ए थोरी, लक्ष्य प्रजापत, तन्मय भादू, गुंजन चौधरी, टीम एसजी किड्स एवं श्री गणेश सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!