Dark Mode
महाशिवरात्रि के पर्व पर शांति व्यवस्था के लिए मजिस्ट्रेट नियुक्त

महाशिवरात्रि के पर्व पर शांति व्यवस्था के लिए मजिस्ट्रेट नियुक्त

कोटा । महाशिवरात्रि के पर्व पर गैपरनाथ स्थल पर शनिवार को महाशिवरात्रि मेले के मद्देनजर भारी मात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए कलेक्टर ओपी बुनकर ने आदेश जारी कर व्यवस्था बनाये रखने के लिए कार्यपालक मजिस्टेªेट नियुक्त किये है।
जिला कलक्टर द्वारा जारी आदेशानुसार मेला स्थल पर कानून व शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए उपायुक्त नगर निगम कोटा दक्षिण राजेश डागा तथा कार्यवाहक उपखंड अधिकारी पार्थिवी को कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। दोनों अधिकारी मेले के दौरान मौके पर उपस्थित रहकर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखना सुनिश्चित करेंगे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!