Dark Mode
मगसिंह की ढाणी भियाड़ गैर दल ने किया प्रथम स्थान अर्जित

मगसिंह की ढाणी भियाड़ गैर दल ने किया प्रथम स्थान अर्जित

शिव.  बाड़मेर जिले के शिव विधानसभा क्षेत्र के मगसिंह की ढाणी भियाड़ गैर दल ने विधानसभा क्षेत्र पचपदरा की ग्राम पंचायत #कनाना में वीर शिरोमणि दुर्गादास जी राठौड़ की कर्मभूमि एवं नागाजी महाराज की तमोभूमि पर आयोजित विश्व विख्यात शीतला माता मेला एवं गैर नृत्य आयोजित कार्यक्रम में प्रथम स्थान अर्जित किया।
शीतला माता का मेला हमारी अद्वितीय संस्कृति एवं परम्परा का प्रतिबिंब हैं, यहाँ की सुप्रसिद्ध गैर नृत्य, एवं राजस्थानी संस्कृति की एक अलग झलक इस परंपरागत मेले में देखने को मिलती हैं।
भारत की संस्कृति और कला को आबाद रखने के उद्देश्य से बाड़मेर में हर साल शीतला माता के पुजन के दिन बाड़मेर व जालोर जिले के 7 से 8 गैर दल खेलने आते है, इस वर्ष खुशी और उल्लास के साथ गैर दलो ने भाग लिया ।उसमें पहला स्थान पृथ्वी सिंह के नेतृत्व में पूरी टीम मग सिंह की ढाणी भियाड़ शिव बाड़मेर पहला स्थान प्राप्त किया तथा दूसरा स्थान रायथल जालोर ने प्राप्त किया ।तीसरा स्थान मोहीवाड़ा जालौर ने प्राप्त किया। यह जानकारी पृथ्वीराजसिंह राठौड़
भिंयाड भाजपा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष ने दी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!