23 मई से बीकानेर में शिक्षकों का महापड़ाव
बाङमेर. राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत के गिड़ा एवं पायला कला ब्लॉक अध्यक्ष सुमेर सेन एवं गोविंद सिंह राठौड़ ने बताया संघ के प्रांतीय आह्वान पर शिक्षकों को गैर क़ानूनी व गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्त करने, स्थाई स्थानांतरण नीति लागू करने , तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादले शुरू करने, शिक्षकों की बकाया पदोन्नति पूर्ण करने, नव सृजित पदों की वित्तीय स्वीकृति जारी करने की माँग को लेकर राजस्थान शिक्षक संघ ( शेखावत) के बैनर तले 23 मई से 27 मई तक शिक्षा निदेशालय बीकानेर पर शिक्षकों का महापड़ाव होगा, जिसमें हज़ारों शिक्षकों की उपस्थिति होगी। संघ के सिणधरी ब्लॉक अध्यक्ष दीनदयाल सिंह व सं.स.संयोजक रामकैलाश लोमरोड़ ने बताया 28 मई से सैकड़ों शिक्षक जयपुर के लिए पैदल कूच करेंगे , जो जयपुर पहुँच कर जयपुर में महापड़ाव डालेंगे। संघ के जिलाध्यक्ष भगवानाराम जाखड़ जिला मंत्री विनोद पूनिया कशिश प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दिलीप बीरङा उपाध्यक्ष प्रधानाचार्य हंसराज मीणा, आरपी मदन जोगसन अनिल परमार जोगाराम पूनिया,भंवरसिंह रोयल,राजीव सिद्ध मंदरुप ओला व प्रभुराम बोस जिला कोषाध्यक्ष जयपालसिंह करुण,सं.स.संयोजक गिरधर आनंद सह संयोजक मेघराज सैनी व तुलसीराम डांगा,समदड़ी उपशाखा अध्यक्ष माधाराम माली बालोतरा अध्यक्ष नरपत राज सेजू बाङमेर ब्लॉक अध्यक्ष मनोहर सिहाग मंत्री गोपाल बैनीवाल,बायतु अध्यक्ष हरीश कुमार मंत्री जितेंद्र सोनी वरिष्ठ उपाध्यक्ष स सुरेश काजला, संघर्ष समिति संयोजक सुरेश भाकर आदि ने अधिकाधिक शिक्षकों से महापङाव में भाग लेने की अपील की।