Dark Mode
पीपाड़ शहर में महर्षि दधीचि जंयती हर्षोल्लास से मनाई गई

पीपाड़ शहर में महर्षि दधीचि जंयती हर्षोल्लास से मनाई गई

पीपाड़ शहर। शहर सहित आसपास ग्रामीण क्षेत्रों में त्याग की मूर्ति महर्षि दधीचि जंयती महोत्सव शनिवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया इस अवसर पर विभिन्न धार्मिक आयोजन भी सम्पन्न हूए है।महर्षि दधीचि जंयती महोत्सव अध्यक्ष बृजवल्लभ दाधीच के सानिध्य में पूर्व संध्या पर दधिमती मंगल पाठ व भजन संध्या का आयोजन किया गया जिसमें ख्यातिनाम भजन कलाकार जेठमल दाधीच रिंया सेठों की एण्ड पार्टी द्वारा गणपति वंदना के पश्चात गुरु वंदना व महर्षि दधीचि की भक्ति से ओतप्रोत समधूर भजनों की प्रस्तुति देकर उपस्थित श्रद्धालुओं को भक्ति के सागर में गोते लगाने को मजबूर किया है।वही जंयती महोत्सव के अवसर पर प्रातः समय हवन पश्चात छ: न्यात समाज भवन से विशाल शोभायात्रा बैडंबाजो व धार्मिक झांकियों के साथ रवाना हूई जो अस्पताल चोक पीपली बास रामदेव मंदिर मंडी बास चोपाटा बाजार कोटगेट काला भाटा आदि स्थानो से होते हुए वापस छ न्यात समाज भवन आकर सम्पन्न हूई शोभा यात्रा में शामिल महिलाओं व युवतियों के साथ ही युवाओं ने धार्मिक धूनो पर शानदार नृत्य की प्रस्तुति भी दी गई है।वही दाधीच समाज की ओर से समाज की होनहार प्रतिभाओं का पारितोषिक वितरण कर सम्मान भी किया गया है।शोभायात्रा का शहर में जगह जगह पुष्प वर्षा के साथ विभिन्न संगठनों द्वारा स्वागत भी किया गया तथा समाज बंधुओं द्वारा अनेक स्थानो पर ठंडे पेय पदार्थ के साथ जलपान की व्यवस्था भी की गई है।अंत में प्रसादी के आयोजन के साथ जंयती महोत्सव का समापन दोपहर समय हूआ है तथा अध्यक्ष दाधीच द्वारा सफल आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया गया है। इस अवसर पर शिव प्रकाश दाधीच कन्हैयालाल ओझा श्यामसुंदर तिवाड़ी दीप नारायण आसोपा रुद्र प्रकाश अरुण दाधीच विजय व्यास चन्द्र शेखर व्यास नरेंद्र सांघी पत्रकार सत्यनारायण पारीक पीयूष दाधीच मनोज खण्डेलवाल सतीश व्यास महेंद्र गोड़ राजेन्द्र बिसावा व प चेतन दाधीच सहित भारी संख्या में महिला पुरुष श्रद्धालुगण भी उपस्थित थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!