महरिया हुए भाजपा में शामिल
सीकर । सीकर लोकसभा क्षेत्र कांग्रेस प्रत्याशी रहे व इससे पहले लोकसभा का निर्दलीय चुनाव लड चुके तथा तीन बार भाजपा से सांसद रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष ने शुक्रवार को जयपुर जाकर पार्टी कार्यालय में प्रभारी अरूण सिंह, प्रदेशाध्यक्ष सी पी जोशी,नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़,सांसद रामचरण बोहरा,सतीश पुनिया, प्रेमसिंह बाजोर, वासुदेव देवनानी आदि की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान उनके समर्थक जयपुर पहुंचे। महरिया ने 2013 में भाजपा प्रत्याशी के रूप में लक्षमनगढ विधानसभा क्षेत्र से भी चुनाव लडा था। उक्त चुनाव में भी महरिया को हार का सामना करना तथा 2014 के लोकसभा चुनावों में भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ निर्दलीय ताल ठोक दी जबकि 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में भाजपा के खिलाफ चुनाव लडा था। लगातार तीन चुनाव हारने के बाद शुक्रवार को भाजपा में शामिल हुए हैं।
29 सितंबर 1957 को जन्मे सुभाष महरिया बीए पास सीकर के एसके कॉलेज से उद्योगपति हैं। वे साल 1998, 1999 व 2004 में लोकसभा के लिए चुने गए। महरिया 1996 के चुनाव में कांग्रेस के हरि सिंह से हार गए थे। इसके अगले ही चुनाव में उन्होंने हरी सिंह को हराया। इसके बाद लगातार तीन बार यहां से सांसद चुने गए। साल 2009 के चुनाव में हार के बाद 2014 के चुनाव में भाजपा ने उन्हें उम्मीदवार नहीं बनाया। तो वे पार्टी से नाराज हो गए थे। इसके बाद 2016 से उन्होंने कांग्रेस ज्वॉइन की थी। 2019 में उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़ा था। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, उप नेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया और विजय बैंसला भी मौजूद रहे।