महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती की जयन्ती मनाई
छीपाबडौद- महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती के उपलक्ष में महात्मा ज्योतिबा फूले उच्च माध्यमिक विद्यालय छीपाबड़ोद में जयंती मनाई गई। समारोह में विद्यालय के समस्त अध्यापक - अध्यापिका एवं छात्र-छात्राओं ने भाग लिया । विद्यालय के प्रधानाचार्य सूरज वैष्णव द्वारा महात्मा ज्योतिबा फुले समाज सुधारक व भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की जीवनी पर प्रकाश डाला। वही और विद्यालय के अध्यापक गण राधेश्याममीणा ,हरलाल मीणा,परमानंद शर्मा,मनोज मीणा, सुभाष चंद्र प्रजापति,कुलदीप पांचाल,दिनेश मालव, रीना शर्मा,मंजू कुशवाह,पूजा कुशवाह,दीपा बल दिया,निशा कुशवाह, ज्योति हाडा,भाग्यश्री सालवी सहित सभी शिक्षक जनों ने अपने विचार व्यक्त किए साथ ही विद्यालय के बच्चों ने भी महात्मा ज्योतिबा फुले की जीवनी पर प्रकाश डाला।विद्यालय के संस्था प्रधान के द्वारा चॉकलेट बाटकर के बच्चों के साथ बड़ी धूमधाम से जयंती मनाई अंत में विद्यालय के निदेशक पृथ्वीराज सिंह खींची द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया व सभा का समापन किया।