Dark Mode
महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती धूम धाम से मनाई

महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती धूम धाम से मनाई

मारोठ:- कस्बे में महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती सर्व समाज के युवाओ द्वारा एकत्रित होकर फुले की जयंती मनाई । कार्यक्रम में समस्त फुल माली सैनी समाज कार्यकारिणी पदाधिकारी एवं महात्मा ज्योतिबा फुले गार्डन कमेटी के सभी पदाधिकारियों ने भाग लिया।माली समाज के प्रवक्ता राजेश सैनी ने महात्मा ज्योतिबा फुले की जीवनी एवं उनके द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों पर प्रकाश डाला व साथ ही माली समाज के पूर्व कोषाध्यक्ष पुखराज सिंगोदिया व मारोठ थाना अधिकारी ने भी महात्मा ज्योतिबा फुले की जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डाला और बताया इनके पद चिन्हों पर चलते हुए समाज को आगे बढ़ने की अपील की।
किशन लाल माली ने राजस्थान सरकार द्वारा महात्मा ज्योतिबा फुले बोर्ड गठन और जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार व्यक्त किया और समाज के लोगो ने मुंह मीठा करवा कर एक दूसरे को शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम में मारोठ एसबीआई बैंक शाखा प्रभारी राज कुमार इंदौरिया,पंकज कुमार, अनिल सैनी, धर्मेंद्र सैनी,मनीष सैनी,नेमी चंद गहलोत, नेमीचंद पापटवान, महेश गहलोत, सुरेश कुमार, राधाकिशन माली, रवि सिंगोदिया,बाबूलाल तंवर,तुलसी राम आदि लोग मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!