महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती धूमधाम से मनाई
छीपाबड़ौद- महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती धूमधाम से मनाई गई। वही ग्राम पंचायत छीपाबड़ोद द्वारा स्थापित महात्मा ज्योतिबा फुले सावित्रीबाई फुले की प्रतिमा का लोकार्पण विधायक प्रताप सह सिंघवी,सरपंच प्रतिनिधि गजेन्द्र जैन, प्रधान नरेश कुमार मीणा के कर कमलों द्वारा किया गया।
समारोह में विधायक प्रताप सिंह सिंह ने ने किया संबोधित ग्राम पंचायत का किया धन्यवाद ज्ञापित। वही समारोह के मुख्य अतिथि विधायक प्रताप सिंह सिंघवी, अध्यक्षता नरेश कुमार मीणा प्रधान पंचायत समिति छीपाबड़ोद, विशिष्ट अतिथि गजेंद्र जैन पूर्व सरपंच रहे। पंचायत फूल मलयान समाज छीपाबड़ोद अध्यक्ष नंद लाल सुमन व अन्य पदाधिकारियों द्वारा अतिथियों का फूल मालाओं वह साफा बंधा कर स्वागत सम्मान किया गया। वही शोभा यात्रा फुल मलिया समाज मंदिर से ज्योतिबा फुले दंपति स्थान पुराना छबड़ा रास्ता पहुंची जिसमें महिला पुरुषों ने उत्साह से भाग लिया।
नंदलाल सुमन ने कहा कि सामाजिक भेदभाव व कुरीतियों को खत्म करने के लिए महात्मा ज्योतिबा राव फुले ने जो अभियान चलाया था, महिलाओं की शिक्षा की अलख महात्मा फुले ने ही जगाई थी, जिससे आज महिलाएं कदम से कदम मिला कर चल रही है।