विद्यालय में कुर्सियां भेंट कर लगाए महावीर इंटरनेशनल परिण्डे
सूरजगढ़। कस्बे के श्रीकृष्ण परिषद राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की मिडिल विंग में सामाजिक संस्था महावीर इंटरनेशनल इंद्रधनुष चिड़ावा के बैनर तले सेवा प्रोजेक्ट “ एक अदद , मदद" के तहत वीरा किरण- वीर कैलाश चतुर्वेदी के आर्थिक सौजन्य से तथा राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षक अनिल शर्मा अनमोल की प्रेरणा से विद्यालय को दस मज़बूत कुर्सियां भेंट की गई एवं कैंपस में परिंदों के लिए परिंडे लगाए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंद्रधनुष के चेयरमैन डॉक्टर एल. के. शर्मा ने फीता काट कर संस्था को समर्पित किया। कार्यक्रम कि अध्यक्षता प्रधानाचार्या सुमन वर्मा ने की वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में सुरेन्द्र कुमार प्रधानाध्यापक,उप प्रधानाचार्य मंजु ठोलिया व बाबूलाल शर्मा मौजूद थे। मुख्य अतिथि डा. एल. के. शर्मा ने अपने उद्बोधन में समाज- सेवा एवं जरूरतमंद की सहायता को सबसे बड़ा पुण्य बताया। वीर कैलाश चतुर्वेदी रिटायर्ड संभागीय संस्कृत शिक्षा अधिकारी, ने कहा कि लेने की बजाय कुछ देने का आत्मिक सुख अलौकिक होता है । उल्लेखनीय है कि चतुर्वेदी द्वारा संस्कृत विद्यालय चिड़ावा पुलिस थाना चिड़ावा एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मालियों की बगीची चिड़ावा में भी दस दस कुर्सियां एवं परिंडे प्रदान किए गए हैं। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सुमन वर्मा उप प्रधानाचार्य मंजू ठोलिया, बबली,अनिल शर्मा अनमोल, लक्ष्मी, चंद्रकला, मनोज कुमारी , अभिभावकगण एवं विद्यालय की छात्राएं उपस्थित रही । कार्यक्रम का सफल संचालन अनिल शर्मा अनमोल ने किया। प्रधानाचार्या सुमन वर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।