Dark Mode
महावीर प्रसाद जांगिड़ बने जांगिड़ समाज के तहसील अध्यक्ष

महावीर प्रसाद जांगिड़ बने जांगिड़ समाज के तहसील अध्यक्ष

बहरोड़। अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा के तहसील अध्यक्ष के चुनाव रविवार को संपन्न हुए। जिसमें 577 मे से कुल 463 मत पड़े। जिसमें 69 मतों से महावीर जांगिड़ विजयी हुये। पर्यवेक्षक मामराज जांगिड़ ने बताया कि तहसील महासभा के चुनाव में लीलाराम जांगिड़ और महावीर प्रसाद जांगिड़ दो प्रत्याशियों ने भाग लिया था। जिसमें महावीर प्रसाद 69 मतों से विजयी रहे। इस दौरान जांगिड़ समाज के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने विश्वकर्मा भगवान की जय घोष के साथ महावीर प्रसाद को फूल माला व साफा पहनाकर मिठाई बांटी। इस दौरान पूर्व प्रधान रमेश चंद जांगिड़, संजय शर्मा प्रधानाध्यापक, संरक्षक दयावंत जांगिड़, डॉ. शिवराम जांगिड़, पूर्ण चंद शर्मा प्रचार मंत्री महासभा, मदनलाल जांगिड़, प्रीतम जांगिड़, घनश्याम जांगिड़ कार्यवाहक अध्यक्ष छात्रावास, कैलाश चंद जांगिड़, धन सिंह जांगिड़, कारपेंटर एसोसिएशन अध्यक्ष मदनलाल जांगिड़, बनारसी लाल जांगिड़, रामजी लाल जांगिड़, महेंद्र जांगिड़ कोलिला, निरंजन जांगिड़, योगेश कुमार जांगिड़, देवेंद्र कुमार जांगिड़, संदीप जांगिड़ सहित जांगिड़ समाज के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!