महिचा को प्रदेश महासचिव पद पर मनोनीत
फतेहपु। भीम सेना की कार्यकारणी का विस्तार करते हुए भीम सेना के संस्था प्रमुख अनिल तिड़दिया के आदेश अनुसार राजस्थान संयोजक मोतीराम तंवरा ने नगरपरिषद पार्षद प्रतिनिधि सुरेन्द्र महिचा को प्रदेश महासचिव पद पर मनोनीत किया । आपको बता दे कि महिचा लगातार शोषित, पिछड़ा, दलित , आदिवासी, महिलाओं की आवाज उठाते रहे है तथा राजस्थान में एक बड़े दलित नेता के रूप में पहचान है । प्रदेश महासचिव पर मनोनीत होने पर उनके शुभचिंतको ने बधाई प्रेषित की ।