महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऐश्वर्या सांखला का किया स्वागत
सोजत। जोधपुर से सोजत जाते वक्त चाडवास में महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऐश्वर्या सांखला व उद्योगपति भामाशाह राजेश सांखला का शैतान सेन के नेतृत्व में ग्राम वासियों द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर सांखला ने ग्राम वासियों की समस्याओं को सुना और उनका शीघ्र समाधान करने की बात कही। शिवलाल विशन सिंह डूंगर सिंह अशोक सिंह फौजी गोविंद राम बाबूलाल गणपत सेन भीम सिंह ओम सा झुपेलाव विकास सरवण दास शिव सिंह मनीष देवी सिंह प्रभु दास अजय महाराज नेमाराम सहित कई ग्रामवासी उपस्थित थे।