Dark Mode

"वर्ल्ड हियरिंग डे" के अंतर्गत माईकिंग ई-रिक्शा को हरी झंडी दिखा

जयपुर . मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जयपुर प्रथम डॉ. विजय सिंह फौजदार के निर्देशन में सीएमएचओ कार्यालय, मिनी स्वास्थ्य भवन परिसर से "वर्ल्ड हियरिंग डे" पर 05 माईकिंग ई-रिक्शा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। ये 05 माईकिंग ई-रिक्शा शहरी क्षेत्रों में घूमकर लोगों को बहरेपन रोग के प्रति जागरूक करेंगे।
इस मौके पर उपमुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (स्वास्थ्य) डॉ. इंद्रा गुप्ता, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री अखिलेश शर्मा, जिला आईईसी समन्वयक श्री कपिल ,स्पीच अनुदेशक सुनील भारद्वाज सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जयपुर प्रथम डॉ. विजय सिंह फौजदार ने बताया कि प्रति वर्ष 03 मार्च को वर्ल्ड हियरिंग डे मनाया जाता है। इसके अंतर्गत कई प्रकार की जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाती हैं। इस वर्ष की थीम है “ कान और सुनने की देखभाल सभी के लिए! आइए इसे हकीकत बनाएं ”।
उन्होंने बताया कि आधुनिक युग में लोगों की लगातार बिगड़ रही जीवनशैली और साथ ही ध्वनि प्रदूषण जैसे कारकों के कारण बहरापन व कम सुनाई देने जैसा मामले काफी अधिक देखने को मिलने लगे हैं। वर्ल्ड हियरिंग डे के दौरान लोगों को सुनने की क्षमता से संबंधित रोगों के प्रति बताया जाता है।
उपमुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (स्वास्थ्य) डॉ. इंद्रा गुप्ता ने बताया कि इस दिन का मुख्य उद्देश्य लोगों को बहरेपन की लगातार बढ़ रही समस्याओं के प्रति जागरूक करना है। जिससे बहरेपन के लगातार बढ़ रहे मामलों को कम किया जा सके।

 

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!