Dark Mode
LG की बड़ी जीत, 10 प्रोडक्ट्स ने जीते Digit India Top Appliance Awards 2026

LG की बड़ी जीत, 10 प्रोडक्ट्स ने जीते Digit India Top Appliance Awards 2026

नई दिल्ली। LG Electronics India ने Digit India Top Appliance Awards 2026 में कई अहम श्रेणियों में अपनी तकनीकी क्षमता का प्रदर्शन किया है। कंपनी के कुल 10 उत्पादों को विभिन्न कैटेगरी में पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। यह अवॉर्ड होम अप्लायंसेज में इनोवेशन, प्रदर्शन और उपयोगिता के आधार पर दिए गए।

Digit के अनुसार, इस अवॉर्ड कार्यक्रम में उत्पादों का मूल्यांकन केवल लोकप्रियता या उपभोक्ता वोटिंग के आधार पर नहीं किया गया। विजेता चुनने के लिए टेस्टिंग और प्रदर्शन पर केंद्रित प्रक्रिया अपनाई गई।

लैब टेस्टिंग के आधार पर हुआ मूल्यांकन

Digit India Top Appliance Awards 2026 में शामिल उत्पादों को श्रेणी के अनुसार अलग-अलग तकनीकी मानकों पर परखा गया। Digit की प्रयोगशालाओं में उत्पादों की टेस्टिंग के साथ वास्तविक उपयोग, प्रदर्शन और ओनरशिप अनुभव को भी मूल्यांकन का हिस्सा बनाया गया।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम में 140 से अधिक उत्पादों की 2,000 घंटे से ज्यादा टेस्टिंग की गई और न्यूनतम 150 तकनीकी पैरामीटर के आधार पर उनका आकलन किया गया।

टीवी से लेकर एयर प्यूरीफायर तक LG का दबदबा

LG के जिन उत्पादों को अवॉर्ड मिला, उनमें LG PuriCare AS10GDBY0 को Best Air Purifier, LG DFB335HMB को Best Dishwasher और LG GV-K25FFGFB को Best French Door Refrigerator का सम्मान मिला।

इसके अलावा LG GTD2156ZHSL ने Best Single Door Refrigerator (Value for Money), LG AS-Q20JWZE ने Best 5-Star Split AC, जबकि LG FX1412A9K ने Best Front Load Washing Machine का पुरस्कार हासिल किया।

कंपनी के LG WashTower FWT1310BG को Best Stackable Washing Machine और LG OLED G6 को Best OLED TV चुना गया। माइक्रोवेव श्रेणी में LG 32L Charcoal MJEN326UHWF ने Best Convection/Grill Microwave (Value for Money), जबकि LG MS3032BK 30L ने Best Solo Microwave का पुरस्कार जीता।

भारत की जरूरतों के हिसाब से इनोवेशन पर जोर

LG Electronics India के मैनेजिंग डायरेक्टर हाँग जू जियोंन ने इस उपलब्धि को कंपनी के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि LG का लक्ष्य वैश्विक तकनीक को भारतीय घरों की जरूरतों के अनुरूप विकसित करना है।

कंपनी के अनुसार, उसके प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में कनवर्टिबल कूलिंग, इन्वर्टर-कम्पेटिबल रेफ्रिजरेशन और भारतीय परिस्थितियों को ध्यान में रखकर तैयार किए गए वॉशिंग साइकिल जैसे फीचर्स शामिल हैं। इससे कंपनी के 'इंडिया-फर्स्ट' प्रोडक्ट डेवलपमेंट पर फोकस को रेखांकित किया गया है।

इंडस्ट्री के दिग्गज रहे मौजूद

अवार्ड समारोह में LG की सीनियर लीडरशिप के साथ को-चीफ सेल्स एंड मार्केटिंग ऑफिसर संजय चितकारा, Digit की एडिटोरियल टीम और जूरी सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम में टेक्नोलॉजी क्षेत्र से जुड़े 100 से अधिक ओपिनियन लीडर्स, माइक्रो-इन्फ्लुएंसर्स और विभिन्न अप्लायंस कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए।

Digit India Top Appliance Awards का पहला संस्करण घरेलू उपकरणों और स्मार्ट होम प्रोडक्ट्स की कई श्रेणियों को कवर करता है। इसका उद्देश्य उपभोक्ताओं के लिए स्वतंत्र और टेस्टिंग आधारित मूल्यांकन का एक भरोसेमंद संदर्भ तैयार करना है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!