Dark Mode
ड्रग एब्यूज एवं इसके दुष्परिणामों के बारे में आमजन को करें जागरूक

ड्रग एब्यूज एवं इसके दुष्परिणामों के बारे में आमजन को करें जागरूक

धौलपुर । नशीले पदार्थों की मांग में कमी हेतु राष्ट्रीय कार्ययोजना (एनएपीडीडीआर) के संबंध में अर्न्तविभागीय समन्वय समिति की बैठक जिला कलक्टर अनिल कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई बैठक में जिला कलक्टर ने जिले के शिक्षण सस्थाओं में ड्रग एब्यूज एवं इसके दुष्परिणामों के बारे में जागरूक करने हेतुु सेमीनार, ऑरिऐन्टेशन कोर्स, काउन्सलिंग, वर्क शॉप आयोजित करवाने के निर्देश दिये। शिक्षण संस्थाओं में निबन्ध, भाषण, पोस्टर प्रतियोगिता, रैली के माध्यम से ड्रग एब्यूज के दुस्परिणामों के बारे में जागरूक करने के निर्देश दिये। हाई रिस्क एरिया में एनजीओ, नेहरू युवा केन्द्र, व प्रतिष्ठित क्लस के माध्यम से आमजन को जागरूक करें। नवजीवन योजनान्तर्गत जिला कार्यकारी समिति के माध्यम से जिले में ड्रग एब्यूज एवं इसके दुष्परिणामों के बारे में प्रचार करवाना सुनिश्चित करें। मोबाईल वैन के माध्यम से आमजन को जागरूक करें। जिले में इलैक्ट्रॉनिक व प्रिंट मीडिया के माध्यम से भी ड्रग एब्यूज एवं इसके दुष्परिणामों के बारे में प्रचार-प्रसार  करवाने के निर्देश दिये बैठक में प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डा0 समरवीर सिंह सिकरवार , सहायक निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग दीपेन्द्र सिंह शेखावत, सहायक निदेशक जिला बाल संरक्षण इकाई विश्वदेव पाण्डेय सहित अन्य  उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!