डा भीमराव अंबडेकर के विचारों को जीवन मे सार्थक करे -विधायक गायत्री देवी त्रिवेदी
गंगापुर-भीलवाड़ा. अंबेडकर विचार मंच द्वारा भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की 132 वी जयंती पर नगर में वाहन रैली निकाली गई । वाहन रैली पश्चात आम सभा का आयोजन किया गया। जिसमें विधायक गायत्री देवी ने कहा कि अंबेडकर साहब के विचारों को अपने जीवन मे उतारे , अन्य वक्ताओं में श्याम लाल पुरोहित ने संविधान की प्रस्तावना प्रस्तुत की, शंकर लाल जाट ने शिक्षा पर जोर देने का आह्वान किया । पीसीसी सदस्य रणदीप त्रिवेदी ने कहा कि समाज मे समानता का भाव होना चाहिए । अम्बेडकर साहब के बताए मार्ग पर चलना चाहिये। नगरपालिका अध्यक्ष दिनेश चंद्र तेली ने कहा कि अम्बेडकर साहब ने संविधान के निर्माण के साथ साथ रिजर्व बैंक की स्थापना में भी मुख्य भूमिका निभाई है। वरिष्ठ अधिवक्ता पर्वत सिंह ने समाज मे शिक्षा संगठन पर जोर दिया। कार्यक्रम में पधारे अतिथियों का स्वागत सत्कार अंबेडकर विचार मंच के अध्यक्ष जगदीश जीनगर किया । इस अवसर पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष धीरज चन्देल, सज्जन देवी बैरवा, ओमप्रकाश जीनगर, कैलाश रैगर, अर्जुन बैरवा, संदीप टांक, बंशी लाल रैगर,नवरत्न बैरवा, थानाधिकारी नरेंद्र कुमार जैन ओमप्रकाश चन्देल, रतन लाल खटीक , हिमांशु जीनगर के साथ कई गणमान्य गण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट मदन लाल जीनगर किया ।