माली युवा सेवा संस्थान के चुनाव 14 मई, रविवार को
भीलवाड़ा। माली युवा सेवा संस्थान के चुनाव 14 मई, रविवार को मतदान द्वारा कराये जायेंगे। निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न कराने के लिए संस्थान द्वारा आठ सदस्यों की चुनाव समिति का गठन किया गया। चुनाव समिति के अध्यक्ष कन्हैयालाल माली ने बताया कि माली युवा सेवा संस्थान के तीन पदो ंके होने वाले चुनाव में अध्यक्ष, सचिव व कोषाध्यक्ष पद के लिए मतदाता मतदान कर चुनाव करेंगे। चार वर्ष छः माह पश्चात् हो रहे संस्थान के चुनाव में युवा सदस्यों में काफी उत्साह है। चुनाव मैदान में अंतिम तारिख तक सात आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें तीन अध्यक्ष व दो कोषाध्यक्ष, दो सचिव पद के लिए फार्म प्राप्त हुए है। आज फार्म की चुनाव समिति द्वारा जांच करने पर सभी सातों प्रत्याशियों के फार्म सही पाये गये जिससे सातों ही प्रत्याशी मैदान में डटे रहेंगे। चुनाव दिनांक 14 मई, रविवार को प्रातः 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक आरसी व्यास स्थित कोटा रोड़ पर निर्माणाधीन माली समाज छात्रावास में डाले जायेंगे। तत्पश्चात् मतगणना कर उसी दिन चुनाव के परिणाम भी घोषित किये जायेंगे। इस चुनाव में संस्थान के सदस्य ही भाग ले सकते है।