Dark Mode
 ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

 ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

रतनगढ़ । मेगा हाइवे पर सुजानगढ़ की तरफ रेलवे पुलिया पर ट्रेन की चपेट में आने से करीब 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद ट्रेन के चालक ने स्टेशन अधीक्षक को सूचना दी। प्राप्त जानकारी अनुसार बीकानेर से चलकर रतनगढ़ की तरफ आ रही ट्रेन की चपेट में करीब 40 वर्षीय व्यक्ति आ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक ने ट्रेन को रोकने का प्रयास भी किया, लेकिन तब तक उक्त व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई तथा पुलिस को सूचना दी, जिस पर  पुलिस मौके पर पहुंची तथा पटरियों से शव को उठाकर ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर मृतक की शिनाख्ती के प्रयास में जुट गई है। मौके पर पुलिस को एक मोटरसाइकिल भी मिली है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!