आर्यिका भरतेश्वरमति ससंघ का मंगल विहार
टोंक (हुक्मनामा समाचार)। आचार्य विमल सागर जी महाराज की शिष्या गणिनी आर्यिका भरतेश्वर मति ससंघ का मंगल विहार जयपुर से आनंदा पारसनाथ के लिए चल रहा है । शुक्रवार प्रात: सकल दिगंबर जैन समाज के तत्वाधान में आर्यिका संघ का विहार बरौनी से हुआ। समाज के प्रवक्ता राजेश अरिहंत ने बताया कि प्रात: बरौनी से विहार कर आर्यिका संघ की आहार चर्या सोहेला में संपन्न हुई, जहां पर दोपहर में श्री दिगंबर जैन खंडेलवाल सरावगी समाज टोंक के अध्यक्ष रमेश छाबड़ा, प्रवक्ता राजेश अरिहंत, संयोजक अशोक छाबड़ा, निर्मल सोनी अध्यापक, गुड्डू कासलीवाल, पारस डोसी, प्यारे लाल आदि ने आर्यिका संघ को श्रीफल भेंट कर पुरानी टोंक आगमन के लिए निवेदन किया, तत्पश्चात आर्यिका संघ का सोहेला से विहार हुआ, रात्रि विश्राम इंडस्ट्रीज एरिया स्थित फैक्ट्री पर हुआ। मुनि सेवा संघ के अध्यक्ष अशोक छाबड़ा ने बताया कि शनिवार को आर्यिका संघ का विहार इंडस्ट्रीज एरिया से छावनी, बमोर गेट होते हुए पुरानी टोंक में बैंड बाजों के साथ मंगल प्रवेश होगा, जहां पर आर्यिका संघ पांचो मंदिर के दर्शन करेंगे, तत्पश्चात संत भवन माणक चौक में आर्यिका भरतेश्वर मति के मंगल प्रवचन होंगे, तत्पश्चात पुरानी टोंक में ही आर्यिका संघ की आहारचार्य संपन्न होगी।