Dark Mode
मंगला पशु बीमा योजना से पशुपालकों को मिली बड़ी राहत

मंगला पशु बीमा योजना से पशुपालकों को मिली बड़ी राहत

चित्तौड़गढ़। ग्रामीण सेवा शिविर–2026 के तहत डूंगला तहसील की करसाना ग्राम पंचायत में आयोजित शिविर के दौरान मंगला पशु बीमा योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को पशु बीमा पॉलिसियों का वितरण किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने राज्य सरकार की जनकल्याणकारी पहल की सराहना करते हुए इसे पशुपालकों के लिए सुरक्षा का मजबूत आधार बताया।
शिविर में कमला देवी, सरिता कुमारी, लीला देवी, गुलासी मेनारिया, पुष्पा मेघवाल, बसंती देवी, कमला बाई तथा इंद्रा कुंवर सहित 8 लाभार्थियों को बीमा पॉलिसियां प्रदान की गईं।

लाभार्थियों ने कहा कि अब उनके पशुधन को आर्थिक सुरक्षा मिलने से किसी भी अप्रत्याशित स्थिति में परिवार पर वित्तीय बोझ कम होगा। मंगला पशु बीमा योजना के तहत प्रति लाभार्थी अधिकतम 10 बकरियों तथा 10 ऊंटों का बीमा किया जा सकता है। योजना में गाय, भैंस एवं ऊंट के लिए ₹40,000 तथा बकरी के लिए ₹4,000 प्रति पशु तक का बीमा कवरेज उपलब्ध कराया जा रहा है।

ग्रामीण सेवा शिविर के माध्यम से सरकार की योजनाओं का लाभ गांव स्तर पर ही उपलब्ध होने से ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है। लाभार्थियों ने राजस्थान सरकार एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना पशुपालकों के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!