Dark Mode
मणिपाल यूनिवर्सिटी का ऑनलाइन शिक्षा पंचम दीक्षांत समारोह आयोजित

मणिपाल यूनिवर्सिटी का ऑनलाइन शिक्षा पंचम दीक्षांत समारोह आयोजित

राज्यपाल ने ऑनलाइन शिक्षा के रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम से विद्यार्थियों को लाभान्वित किए जाने का किया आह्वान, शैक्षिक उत्कृष्टता के साथ नवाचार अपनाते हुए विश्वविद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करें-राज्यपाल

जयपुर। राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने शनिवार को मणिपाल यूनिवर्सिटी के ऑनलाइन शिक्षा के पंचम दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को डिग्री और पदक प्रदान किये। श्री बागडे ने इस दौरान कहा कि मणिपाल यूनिवर्सिटी अधिकाधिक ऐसे पाठ्यक्रम विकसित करे जिनसे युवाओं को रोजगारोन्मुखी भविष्य मिले। वे कौशल विकास और उद्यमिता की राह पकड़ सकें। उन्होंने उद्योगों के साथ संवाद कर विद्यार्थियों की उद्यमिता को बढ़ावा देने की ऑनलाईन शिक्षा पद्धति पर भी कार्य किए जाने पर जोर दिया। राज्यपाल ने कहा कि ऑनलाईन शिक्षा प्रणाली जीवनपर्यंत शिक्षा के लिए अत्यन्त उपयुक्त और महत्वपूर्ण है। इस शिक्षा पद्धति में विद्यार्थी अपनी आवश्यकता के अनुसार पाठ्यक्रम चुनकर उसमें पढ़ाई कर सकता है। श्री बागडे ने कहा कि देश की जो नई शिक्षा नीति है उसमें भारतीय भाषाओं, कला व संस्कृति के संवर्धन आदि पर विशेष जोर दिया गया है। यह दूरदर्शी शिक्षा नीति है। श्री बागडे ने कहा कि जो नवोन्मेषी है, वही इतिहास रचता है। विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ देश और संस्कृति के प्रति सम्मान के लिए भी जागरूक करना जरूरी है। उन्होंने ऑनलाईन शिक्षा केे दीक्षांत समारोह में राष्ट्र की वर्तमान आवश्यकताओं के संदर्भ में कार्य किए जाने पर जोर दिया। राज्यपाल ने बालिकाओं की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने, विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता बढ़ाने, उन्हें संस्कार और चरित्र निर्माण की शिक्षा दिये जाने पर जोर दिया। उन्होंने मणिपाल यूनिवर्सिटी को नेशनल एसेसमेंट एंड एक्रिडियेशन काउन्सिल द्वारा ए प्लस ग्रेड प्रदान करने और शिक्षा की उत्कृष्टता के लिए किए जा रहे प्रयासों की बधाई भी दी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!