Dark Mode
युवाओं कि पसंद हो सकते हैं, मनीष बामनवास

युवाओं कि पसंद हो सकते हैं, मनीष बामनवास

 
बामनवास . विधानसभा क्षेत्र बामनवास में युवाओं के चहेते एवम् गौसेवक मनीष बामनवास पर टिकी है जनता ? 2023 के विधानसभा चुनाव को लेकर क्षेत्र के ग्रामीणों के बीच रहे युवा एवम विगत कई वर्षों से छात्र राजनीति के साथ-साथ विधानसभा क्षेत्र में जनता कि मांगो तथा क्षेत्र की जनसमस्याओं को ध्यान में रखते हुए गौ-सेवक के साथ-साथ जन सेवा का भी फर्ज निभाते हुए आ रहे हैं। वर्तमान परिदृश्य में बामनवास विधानसभा क्षेत्र के युवा, बुजुर्गो कि पसंद बनते जा रहे हैं। वर्तमान राजनीतिक के हालातों को देखा जाए तो गुजरात चुनावों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी राजस्थान में अधिकतम युवाओं को मौका दें सकती है, जिसमें मनीष बामनवास भी पार्टी कि पसंद हो सकते हैं?  मनीष बामनवास गरीब किसान परिवार में पैदा होकर अपने जीवन की शुरुआत कर राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय विचारधारा से प्रेरित होकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र संगठन से छात्र राजनीति के क्षेत्र में युवाओं में काफी सक्रिय रहे। भारतीय किसान संघ में सम्मिलित होकर दलित, पीडित, शोषित किसानों कि आबाज बुलंद करते हुए क्षेत्र में गौ सेवक के रूप में अपनी पहचान बनाते हुए वर्तमान विभिन्न सामाजिक संगठनों में कार्य करते हुए युवाओं की पहली पसंद बनते जा रहे हैं। वर्तमान में गौ-सेवक मनीष बामनवास भारतीय जनता पार्टी में विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए वर्तमान समय में भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष के पद पर रहते हुए बामनवास विधानसभा क्षेत्र की जनता के बीच में संघर्षरत रहते हुए काफी सक्रिय नजर आ रहे हैं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!