कोलायत विधानसभा क्षेत्र में मन की बात कार्यक्रम का आयोजन
बीकानेर। वरिष्ठ भाजपा नेता चम्पालाल गेदर ने रविवार को बताया की बीकानेर जिले की कोलायत विधानसभा क्षेत्र के सभी पार्टी मंडलो व शक्ति केंद्रों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 100 वें संस्करण को कार्यकर्ताओं ने बड़े उत्साह के साथ सुना।
जिसमें बडी संख्या में महिला, युवा व पार्टी के पदाधिकारियों ने भाग लिया। मन की बात कार्यक्रम में कोलायत मंडल कार्यालय पर भाजपा जिला महामंत्री मोहनलाल मेघवाल, जिला मंत्री श्याम पंचारिया, विधानसभा विस्तारक सुरेश बिश्नोई, चम्पालाल गेधर, श्याम सिंह हाडला, मंडल अध्यक्ष छगनलाल प्रजापत, मंडल महामंत्री धर्मवीर गिरी, सुन्दर कांटिया, खींयाराम सैन, सवाई सिंह राजपुरोहित, राजेन्द्र मढ़, अशोक मेघवाल सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।