अखिल भारतीय देवसेना संस्था की बैठक में कई मुद्दों पर की चर्चा
नसीराबाद. अखिल भारतीय देव सेना संस्था के पदाधिकारियों की एक अहम बैठक संस्था के राष्ट्रीय महासचिव रोहित गुर्जर के नेतृत्व में राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित कार्यालय पर आयोजित की गई जिसमें कई मुद्दों पर चर्चा की गई और कई अहम निर्णय लिए गए । संस्था के राष्ट्रीय महासचिव रोहित गुर्जर ने बताया कि जिन गुर्जर नागरिकों पर पुष्कर एवं मांडल में मुकदमे लगाए गए हैं उन्हें वापस लिया जाए अन्यथा गुर्जर समाज तहसील एवं जिला मुख्यालय पर ज्ञापन देते हुए धरना प्रदर्शन करेगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी बैठक के दौरान संस्था के गोपाल बस्सी ने बताया कि गुर्जर समाज के नव युवकों और बच्चों को शिक्षित किया जाएगा तथा समाज के लोगों में शिक्षा को बढ़ावा दिया जाएगा और समाज को एक नई दिशा देते हुए सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ाया जाएगा । गत दिनों संस्था के राष्ट्रीय महासचिव रोहित गुर्जर की पैदल दिल्ली यात्रा के संदर्भ में भी चर्चा की गई तथा गुर्जर समाज की विभिन्न मांगों को प्रशासन द्वारा मनवाने के लिए भी विचार विमर्श किया गया जिससे गुर्जर समाज उपेक्षा का शिकार ना बने और समाज को एक नई पहचान मिले । रोहित गुर्जर के नेतृत्व में आयोजित बैठक के दौरान एडवोकेट गोवर्धन सिंह, एडवोकेट शिवराज गुर्जर, मुकेश, शिव राज, बहादुर सिंह, गोपाल बस्सी सहित कई लोग उपस्थित थे ।