आदिनाथ जन्म कल्याणक के उपलक्ष में होंगे कई कार्यक्रम
फलोदी . प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ के जन्म कल्याणक के उपलक्ष में फलोदी के किले के पास स्थित आदिनाथ जिनालय मे सुबह शांति स्नात्र पूजन व शाम को 7:00 बजे 108 दीपक से आरती का आयोजन होगा। आदिनाथ सेवा मंडल के अध्यक्ष मुकेश कोठारी ने बताया कि भगवान आदिनाथ के जन्म कल्याणक के उपलक्ष में ओसवाल गौ सेवा सदन पिंजरापोल फलोदी में जीव दया का कार्यक्रम भी होगा। इस कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट भी उपस्थित रहेंगे। आज उन्ही के हाथों इस कार्यक्रम के बैनर का विमोचन किया गया।