12 मार्च को सालाना समागम में 3 आरबी में
पदमपुर. सालाना समागम 12 मार्च रविवार को 3 आरबी 36 वाला पुल स्थित गुरुद्वारा नानक निरंकार में , 11 मार्च को पहले खेल मेले में कबड्डी , कुस्ती प्रतियोगिता होगी । रूहानी संत बाबा रेशम सिंह ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कहा कि नारी का सम्मान हर व्यक्ति को करना चाहिए क्योंकि नारी का सामान सबसे ऊंचा सम्मान है , उन्होंने कहा कि निंदिया चुगली से हमेशा गुरेज करे क्योंकि जो व्यक्ति दूसरों की जिंदगी में घुसकर बुराइयां करते हैं वो जीवन में कष्ट अवश्य झेलते हैं , उन्होंने कहा कि मांस मदिरा का सेवन व्यक्ति को क्रोधित व अंहकारी बना देता है , रेशम सिंह ने संगत की हजुरी में कहा कि वो व्यक्ति बड़े ही भाग्य वाले होते हैं जो गुरुघर से श्रद्वा भाव से हमेशा जुड़े रहते ह्रै , गुरुग्रंथ साहिब ने हमेशा सच्चाई के मार्ग पर चलना सिखाया है । संत रेशम सिंह चक्क पखीवाले की देखरेख में गुरुद्वारा नानक निरंकार में पिछले काफी दिनों से लड़ीवार पाठ चल रहे है I पहली बार युवाओं को समर्पित खेलों का आयोजन 11 मार्च को होगा । 12 मार्च को कीर्तन दरबार सुबह 10 से 3 बजे तक सजाया जाएगा । दिल्ली , पंजाब , हरियाणा ,राजस्थान आदि स्थानों से बड़ी संख्या श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया है । पंजाब , राजस्थान ,दिल्ली आदि स्थानो से कथावाचक व प्रसिद्ध कीर्तनीय जत्थे गुरुवाणी से संगतों को निहाल करेंगे ।