Dark Mode
घर में शादी, राजस्व रास्ता खुलवाकर दी राहत

घर में शादी, राजस्व रास्ता खुलवाकर दी राहत

 
सोजत। तहसील सोजत में प्रशासन गाँवों के संग अभियान के साथ साथ अतिक्रमण पर आक्रमण अभियान जारी है। इसी अभियान के चलते पटवार मण्डल सियाट के राजस्व ग्राम पाचुंडा,के बेरा भादरवा में ग़ैर मुमकिन रास्ते व नाडी से तत्काल अतिक्रमण हटाया गया। हलका पटवारी सियाट पूनम चौधरी ने बताया कि राजस्व कैम्प बोयल के दौरान तहसीलदार सोजत के समक्ष शिकायत पेश हुई कि राजस्व ग्राम पाचुंडा खुर्द के ख़सरा नंबर 288 क़िस्म ग़ैर मुमकिन रास्ता रक़बा 0.22 तथा ख़सरा नंबर 289 क़िस्म ग़ैर मुमकिन नाडी पर सुकाराम पुत्र सदाराम सीरवी ने पत्थर की ट्रॉलियाँ डलवाकर और जेसीबी के माध्यम से बड़े बड़े पत्थर डलवाकर अतिक्रमण कर लिया गया है। जिससे आम आवागमन का मार्ग व नाड़ी में आना जाना बाधित हो गया है।शिकायत कर्ता तिलोकराम के परिवार में शादी होने के कारण मार्ग को तत्काल खुलवाया जाना ज़रूरी है। बारात व मेहमानों के आवागमन का एकमात्र मार्ग भी यही होने के कारण पूरा घर परिवार परेशान हो रहा है।
शिकायत प्राप्त होते ही तहसीलदार दीपक साँखला तत्काल जेसीबी मँगवाकर ग्राम पाँचूडा खुर्द पहुँचे और आइएलआर प्रेमचंद सोलंकी के द्वारा मौके का चौतरफ़ा सीमाज्ञान करवाया गया। अतिक्रमित भूमि को चिन्हित कर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही प्रारंभ कर, संपूर्ण अतिक्रमण हटवाया गया। पत्थर की पट्टियाँ, तारबन्दी,बाड़ सबको नेस्तनाबूद कर दोनों ख़सरा नंबर की भूमि ख़ाली करवाई गई। मौके पर सुकाराम पुत्र सदाराम ने रेवन्यू टीम को ऐलानिया धमकी दी। जिसकी सूचना थाना प्रभारी सोजत रोड़ ऊर्जाराम को तत्काल दी गई। इस दौरान मौके पर चैनमैन और ड्राइवर भंवरसिंह जैतावत ने अच्छा सहयोग किया। तहसीलदार दीपक साँखला ने बताया कि हर कैम्प के दौरान यह प्रयास किया जाएगा कि राजस्व कैम्प के दौरान ऐसा अतिक्रमण जो कि सार्वजनिक हो और जिससे आम जनता का हित जुड़ा हुआ हो, उसे तत्काल हटाया जाएगा।
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!