मरुधरा वेलफेयर एंड रिलीफ ग्रुप ने विभिन्न स्थानों पर 151 परिंडे लगाए
अभियान से भीषण गर्मी में मूक प्राणियों को मिलेगी राहत
पीपाड़ शहर . मरुधरा पशुपालन संस्थान द्वारा संचालित मरुधरा वेलफेयर एंड रिलीफ ग्रुप द्वारा ग्रीष्म ऋतु में पक्षियों के परिंडे लगाने का अभियान चलाया गया। ग्रुप के सदस्यों की टीम ने स्थानीय राठोलाई नाडी, ज्योतिबा फुले पार्क, नोक शाह पीर दरगाह परिसर,रामनारायण जिन्दा स्मृति स्थल, जालूपुरा स्थित राउमावि परिसर सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर 151 परिंडे लगाए गए। इस अभियान में मेहरू खान सिंधीनगर, हकीम खान,डॉक्टर रफीक खान, उम्मेद अली खियानी, अल्लारख खान मेहर, सोहन सिंह पंवार, रामेश्वर, इब्राहीम खान,एम.हुसैन डायर सहित अन्य सदस्य शामिल हुए। संस्था के सदस्यों ने भविष्य में आवार पशुओं के भोजन एवं उनकी सुरक्षा के लिए विभिन्न कार्यक्रम चलाने एवं पौधरोपण एवं उनके संरक्षण सहित अन्य मुद्दों पर भी चर्चा करते हुए आम जन को भी ऐसे कार्याें के लिए जागरूक करने का संकल्प लिया गया है।