Dark Mode
Mexico में नकाबपोश बंदूकधारियों ने बाजार में लगाई आग, नौ लोगों की मौत

Mexico में नकाबपोश बंदूकधारियों ने बाजार में लगाई आग, नौ लोगों की मौत

तोलुका। नकाबपोश बंदूकधारियों ने मेक्सिको के मध्य शहर तोलुका में एक बाजार में सोमवार को गोलीबारी करने के बाद आग लगा दी, जिससे नौ लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अभियोजकों ने बताया कि हमलावर बाजार पहुंचे, गोलीबारी की और फिर बाजार के एक हिस्से पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़क दिया और आग लगाकर वहां से भाग गए। उन्होंने बताया कि जान गंवाने वालों में से तीन की उम्र 18 साल से कम प्रतीत होती है। उनकी शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है। अभियोजकों ने एक बयान में बताया कि हमले के समय सुरक्षा कर्मी ड्यूटी पर नहीं थे और इस पहलू की भी जांच की जा रही है। हमले की जिम्मेदारी अभी तक किसी ने नहीं ली है। मेक्सिको में सार्वजनिक बाजारों में आग अक्सर विक्रेताओं से उगाही करने वाले गिरोहों द्वारा लगाई जाती है लेकिन कुछ विक्रेताओं के बीच बाजारों के भीतर स्थानों के कब्जे को लेकर भी विवाद जारी है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!