मातेश्वरी जगदम्बा थीं ज्ञान की मूरत: पत्रकार सौरभ अग्रवाल
बयाना। ओम शांति प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीया विश्वविद्यालय उप सेवा केंद्र उच्चैन पर मातेश्वरी जगदंबा सरस्वती जी का 58 वां पुण्य स्मृति दिवस आध्यात्मिक ज्ञान दिवस के रूप में मनाया गया कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पुलिस उपअधीक्षक बहन अनीता मीणा रही ।अध्यक्षता सेवा केंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी ज्योति बहन ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में पहाड़ी सेवा केंद्र प्रभारी ब्रम्हाकुमारी प्रीति बहन व नदबई सेवा केंद्र प्रभारी संतोष बहन रही। कार्यक्रम की शुरुआत ब्रह्माकुमारी शिवानी बहन ने मातेश्वरी जी की स्मृति का गीत प्यारी जगदंबा तेरे प्यार को याद करेगा जमाना गाकर की। मुख्य अतिथि बहन अनीता मीणा ने कहा कि मां सरस्वती ज्ञान की देवी है हमें उनके ज्ञान को अपने जीवन में धारण करना चाहिए ज्ञान के बिना जीवन नहीं। अध्यक्षता कर रही सेवा केंद्र प्रभारी ब्रम्हाकुमारी ज्योति दीदी ने मातेश्वरी जी के विशेषताओं का वर्णन करते हुए कहा कि मम्मा सदैव परमात्मा प्यार में मगन रहे। ब्रम्हाकुमारी प्रीति बहन ने ईश्वर के महावाक्य सुनाते हुए कहा कि जीवन में परिस्थितियां तो होती है लेकिन हमें परमात्मा पर अटल निश्चय रखना चाहिए। ब्रम्हाकुमारी संतोष बहन ने मम्मा के विशेषताओं का वर्णन करते हुए कहा कि मम्मा सदैव परमात्मा आज्ञा में पालन करने में सबसे आगे रही। मम्मा हमेशा कहती थी कि करन करावनहार परमात्मा है। कार्यक्रम में बयाना से पधारे पत्रकार सौरव भाई ने कहा की मम्मा विनम्रता,त्याग,तपस्या तथा मुस्कान की मूरत थी जो एक बल एक भरोसे में विश्वास करती थी। कार्यक्रम के अंत में सभी ने मातेश्वरी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की और अंत में सभी को भोग प्रसाद वितरित किया गया।इस मौके भाई गौरी शंकर, बी के बहन शिवानी,बयाना से पधारे भाई राजा,भाई पवन गुर्दा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।